फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   facebook friend molested girl in trail room of mall in lucknow

फेसबुक फ्रेंड ने मॉल के ट्रॉयल रूम में छात्रा से की अश्लील हरकत, चकमा देकर फरार

Thu, 02 Aug 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Aug 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
facebook friend molested girl in trail room of mall in lucknow
- फोटो : डेमो
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में खरीददारी करने गई छात्रा के साथ ट्रॉयल रूम में छेड़छाड़ हुई। छात्रा ने शोर मचाया तो मॉल के कर्मचारियों ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मॉल कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्रा का फेसबुक फ्रेंड हैं। आशियाना थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शारदा नगर योजना निवासी रेलवेकर्मी की बेटी स्नातक की छात्रा है।
विज्ञापन


उससे पीजीआई के कल्ली पश्चिम का रहने वाले युवक अविनाश ने फेसबुक से दोस्ती बढ़ाई। पीड़िता का आरोप है कि दोस्ती होने के बाद वह फेसबुक से लेकर सार्वजनिक रूप से परेशान करने लगा। मंगलवार दोपहर छात्रा आशियाना के पास स्थित मॉल में खरीददारी करने गई थी। उसने कुछ कपड़े लिये और ट्रॉयल रूम में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

facebook friend molested girl in trail room of mall in lucknow
डेमो
इसी बीच अविनाश भी मौका पाकर ट्रॉयल रूम में जा घुसा। वहां उसने छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो मॉल में मौजूद कर्मचारियों ने आरोपी अविनाश को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती आरोपी मॉल कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। पीड़िता ने आशियाना थाने में आरोपी अविनाश के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है।

वहीं आरोपी की तलाश में एक टीम लगा दिया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक, मॉल में कई सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मॉल के सुरक्षाकर्मियों की भी लापरवाही तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed