{"_id":"5d20d4258ebc3e6cd9045fee","slug":"explosion-while-picking-up-bag-three-including-two-sisters-injured-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडा : झोला उठाते वक्त विस्फोट, दो सगी बहनों समेत तीन छात्राएं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा : झोला उठाते वक्त विस्फोट, दो सगी बहनों समेत तीन छात्राएं जख्मी
Sat, 06 Jul 2019 10:32 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
जख्मी बच्चा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडेय पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय से अवकाश के बाद अपने घर लौट रहे बनघुसरा गांव के रहने वाली सगी बहनों समेत तीन छात्राओं ने रास्ते में पड़े झोले को उठा लिया। जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। जिससे तीनों बच्चे जख्मी हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर एसपी आरपी सिंह, सीओ सिटी महावीर सिंह व कोतवाल देहात ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ ने बताया कि पड़ताल में पता चला कि मवेशियों के भगाने के लिए रखे गए विस्फोटक की चपेट में आने से तीनों बच्चे जख्मी हुए है। तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के बनघुसरा गांव के रहने वाले छोटकऊ जायसवाल की दो बेटियां काजल (11) व किरन (10) इसी गांव के पांडेय पुरवा प्राथमिक विद्यालय में चौथी की छात्रा हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के ही लालापुरवा के रहने वाले बाबू वर्मा की बेटी गुंजन वर्मा (13) भी इसी विद्यालय में सातवीं की छात्रा हैं। तीनों शनिवार की सुबह विद्यालय गई थीं।

वहां से अवकाश के बाद तीनों घर लौट रही थीं। रास्ते में गांव के समीप उन्हें एक थैला पड़ा दिखाई दिया। उन तीनों ने जब थैले को उठाया तो अचानक उसमें विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आने से तीनों जख्मी हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्फोट की सूचना पर एसपी आरपी सिंह, सीओ सिटी महावीर सिंह व कोतवाल राजनाथ सिंह ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों से जानकारी ली। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों को हाल जाना। सीओ सिटी का कहना है कि मवेशियों को भगाने के लिए किसी ने रास्ते में विस्फोटक रखा था, जिसकी चपेट में आने से तीनों बच्चे जख्मी हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।