फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Examination of first semester will begin from today

लविविः यूजी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से, विवि-कॉलेजों में सवा लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Tue, 29 Mar 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Examination of first semester will begin from today
लविवि में यूजी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों की स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मार्च मंगलवार से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

इस साल से लखनऊ के अलावा सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी व रायबरेली के संबद्ध कॉलेजों में भी विवि की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षा में लगभग 1.31 लाख विद्यार्थी शिरकत करेंगे। विवि की ओर से देर शाम तक परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विवि प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों व कॉलेजों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी किए गए। प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश पहली पाली में सुबह 8.15 बजे से और दूसरी पाली में 1.15 बजे से गेट नंबर एक, दो, चार व पांच से दिया जाएगा।
परीक्षा में विद्यार्थियों को कोविड नियमों को पालन करना होगा। परीक्षार्थी मोबाइल व बैग आदि नहीं लेकर आएंगे।
वहीं, परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से निर्देश जारी कर कॉलेजों व नोडल केंद्रों को पूरी गोपनीयता व सुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लॉ की परीक्षाएं 11 अप्रैल से
लखनऊ विवि में एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम व पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से प्रस्तावित की गई हैं। डीन विधि संकाय प्रो. सीपी सिंह की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि विद्यार्थी इसके अनुसार तैयारी सुनिश्चित करें। दो दिन में स्कीम भी जारी कर दी जाएगी। बता दें कि पूर्व में दो बार परीक्षाओं की तिथि जारी करने के बाद निरस्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीफार्मा की परीक्षाएं अप्रैल पहले सप्ताह में
लखनऊ विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में बीफार्मा पहले सेमेस्टर की सेमेस्टर परीक्षा भी अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित की गई हैं। छात्रों के परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए सोमवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अर्चना शुक्ला ने छात्रों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट की विभिन्न तकनीकी के बारे में जानकारी दी। संस्थान के निदेशक प्रो. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed