फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   enforcement directorate attached property on anubhav mittal in Lucknow.

ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनुभव मित्तल की 55 करोड़ की संपत्ति अटैच की

Sat, 24 Jun 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Jun 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
enforcement directorate attached property on anubhav mittal in Lucknow.
अनुभव मित्तल - फोटो : amar ujala

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन क्लिक के नाम पर करीब 3700 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले सोशल ट्रेड डॉट बिज के मास्टरमाइंड अनुभव मित्तल की 55.43 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति अटैच कर ली है। ईडी ने दूसरी बार मित्तल की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई भी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत हुई है।

विज्ञापन


ईडी के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ये संपत्तियां अटैच की हैं। ईडी ने पहले ही अब्लेज इंफो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अनुभव मित्तल पर लखनऊ में कालेधन को सफेद करने का मामला दो मई 2017 को दर्ज किया था।
विज्ञापन


राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस मामले में ईडी 31 मार्च को करीब 599.28 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है। इस दौरान अनुभव मित्तल व उसकी कंपनी के नाम के 14 बैंक खातों को अटैच किया गया था। उस समय पेमेंट गेटवे मेसर्स पेनियर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद को भी ईडी ने जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभव मित्तल से ईडी कर चुकी है कड़ी पूछताछ

enforcement directorate attached property on anubhav mittal in Lucknow.

इसी मामले में ईडी ने 23 मई से 25 मई के बीच अनुभव मित्तल को कस्टडी में लेकर कड़ी पूछताछ की। इसमें उसने ऐसे राज उगले कि उसकी 55.43 करोड़ रुपये की संपत्ति और मिल गई।

अनुभव पर आरोप है कि वह कंपनी के पोर्टल सोशल ट्रेड डॉट विज पर लोगों से सदस्यता शुल्क लेकर उन्हें जोड़ता और फिर उनसे ऑनलाइन फर्जी विज्ञापन लिंक करके उसे लाइक करवाता था। उस पर सात लाख लोगों से करीब 3700 करोड़ रुपये ठगने के आरोप हैं।

यह संपत्ति की अटैच
यश बैंक एकाउंट : 40 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक : 5.09 करोड़ रुपये
फिक्स डिपॉजिट : 3.61 करोड़ रुपये
ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स कनॉट प्लेस में कॉमर्शियल स्पेस : 6.72 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed