{"_id":"26bdf623f6e7566e3b2c559f32942ce7","slug":"emergency-landing-of-air-iidia-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन कम होने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंधन कम होने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
Updated Sat, 02 Nov 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदीना से हजयात्रियों को लेकर गया जा रहे एयर इंडिया के एक विमान का ईंधन बीच रास्ते में ही कम हो गया।
विज्ञापन
इससे बाद सुबह 5:30 बजे के करीब उसकी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
यहां ईंधन लेने के लिए विमान को रन-वे किनारे करीब आठ घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। इस बीच,हज यात्री भूख-प्यास से बेहाल हो गए,लेकिन उन्हें कुछ नहीं मुहैया कराया गया।
एयर इंडिया का विमान एआई 5410 हज यात्रियों को लेकर बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे मदीना से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।
बीच रास्ते में विमान का ईंधन कम हो गया। इसके बाद यात्रियों को बताया गया कि विमान को गया की जगह पटना में उतारा जाएगा।
हालांकि पटना में मौसम खराब होने की वजह से विमान को सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारकर रन-वे के किनारे खड़ा कर दिया गया।
विमान में परिवार साथ हज यात्रा से लौट रहे तारिक आजमी ने आरोप लगाया कि एयर इंडिया ने लखनऊ में लैंडिंग तो कर दी,लेकिन ईंधन भरवाने में ही आठ घंटे लग गए।
इस बीच,उनकी मां फरीदा बानो सहित विमान में बैठे सभी हजयात्री भूख से बेहाल हो गए। सुबह न तो नाश्ता मिला और न दिन का खाना।
हज यात्रियों को विमान से उतरने भी नहीं दिया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे विमान गया के लिए रवाना हो सका। उधर,गया एयरपोर्ट पर हज यात्रियों को लेने के लिए उनके घरवाले रात 12 बजे ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि विमान पटना एयरपोर्ट पर उतरेगा। सभी भागकर पटना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां शुक्रवार दिन भर वे इंतजार करते रहे। विमान दोपहर 3:30 बजे गया पहुंचा तो उन्हें फिर भागकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंडिया प्रबंधक सुजीत कुमार का कहना है कि विमान में ईंधन बहुत कम हो गया था। इसके लिए विमान की लखनऊ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।