अयोध्या के यलो जोन में पकड़े गए 8 संदिग्धों से एटीएस की पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के हाई सिक्योरिटी यलो जोन से आठ संदिग्ध युवकों को थाना राम जन्मभूमि के गोकुल भवन बैरियर के पास से पकड़ा गया है। ये लोग राजस्थान के नंबर वाली गाड़ी से थे। युवकों से पुलिस, खुफिया एजेंसियां व एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार रात लगभग दो बजे अल्पसंख्यक समुदाय के आठ युवकों को हिरासत में लिया गया। सभी युवक राम जन्मभूमि परिसर की ओर जाने वाले मार्ग पर गोकुल भवन बैरियर के पास संदेहास्पद स्थिति में घूमते हुए पाए गए। युवकों ने बताया कि वे नागौर राजस्थान के रहने वाले हैं। दूध की डेयरी का कार्य करते हैं। वे सात नवंबर से टूर पर निकले हैं।
उन्हें बहराइच के बाद अंबेडकरनगर स्थित दरगाह किछौछा शरीफ जाना था। आधार कार्ड से युवकों की पहचान मो. शकील, मो. साकिर, मो. सईद, मो. राजा, मो. इरफान, मो. मदनी, मो. हुसैन व अब्दुल वाहिद निवासी जिला नागौर, राजस्थान के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष राम जन्मभूमि सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि युवक रास्ता भटक जाने की बात बता रहे हैं। युवकों के पास से राजस्थान के पते की एक जीप बरामद हुई है। तसदीक में सभी के नाम पते उसे सही पाए गए हैं।
राजस्थान के हैं सभी युवक
अयोध्या में रामजन्म भूमि परिसर के पास से आठ युवकों के गिरफ्तार होने की सूचना जब यूपी एटीएस को मिली तो आईजी एटीएस असीम अरुण ने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी को मौके पर भेजा। पूछताछ में पता चला कि ये सभी युवक एक ही गॉव खलील नगर बॉसने के निवासी हैं तथा ये लोग 15 नवम्बर को राजस्थान के नागौर से जियारत करने निकले थे।
इन लोगों को अजमेर शरीफ, आगरा, कासगंज तथा बहराइच से अयोध्या होते हुए अकबरपुर बसखारी के किछौछा शरीफ जा रहे थे। नागौर पुलिस के मुताबिक युवकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। युवकों से सुरक्षा से संबंधित सभी बिन्दुओं पर पूछताछ की जा रही।