{"_id":"6a9f20d247bf0ff5090d2980","slug":"dr-rajan-bhatnagar-is-the-new-dean-of-lohia-institute-lucknow-news-c-13-lko1070-1908037-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डॉ. राजन भटनागर लोहिया संस्थान के नए डीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डॉ. राजन भटनागर लोहिया संस्थान के नए डीन
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राजन भटनागर ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में डीन का पदभार संभाल लिया है। एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष प्रो. भटनागर को 31 अगस्त 2027 सेवानिवृत्ति की तिथि तक के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। निवर्तमान डीन प्रो. प्रद्युम्न सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा।
प्रो. भटनागर को चिकित्सा शिक्षा और प्रशासन का 33 वर्षों का अनुभव है। वह संस्थान में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार और यूजी सेल के चेयरमैन जैसी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके 32 शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम. सिंह ने कहा कि प्रो. भटनागर के अनुभव से शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध को नई मजबूती मिलेगी। प्रो. भटनागर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता छात्र-केंद्रित शिक्षा, बेहतर अकादमिक गुणवत्ता, शोध और नवाचार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन