फैसला वापस अब अपने रूट से ही चलेंगी आठ ट्रेनें, 28 को निरस्त रहेगी ये एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक व बरेली स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते जिन आठ ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाने का निर्णय लिया गया था, उसे वापस ले लिया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, 15705 कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, 15706 दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 15715 किशनगढ़-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15716 अजमेर-किशनगढ़ गरीब नवाज एक्सप्रेस तय रूट से ही चलेंगी।
बदले समय पर चलेगी काशी विश्वनाथ
मुरादाबाद मंडल के गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड पर 28 जून को लिमिटेड हाइट सबवे बनाने को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इस कारण डबलडेकर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक यादव ने बताया कि ट्रेन 15279 सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस व 15057 गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस 27 जून को मुरादाबाद-लक्सर-टपरी-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी। इसी क्रम में 12203 सहरसा-आनंदविहार गरीबरथ एक्सप्रेस को मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला और 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस गाजियाबाद-टपरी-मुरादाबाद के रास्ते 27 जून को चलाई जाएगी।
वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेन 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 28 जून को बदले समय पर चलेगी। यह सुबह 11.35 बजे की जगह दोपहर 2.05 बजे दिल्ली से चलेगी।