फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors inserted stent in heart and then removed in lari cardiology center

लारी कार्डियोलॉजी सेंटर: हार्ट में ब्लॉकेज बता डाल दिया स्टेंट, फिर निकाला

Fri, 06 Dec 2019 02:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
doctors inserted stent in heart and then removed in lari cardiology center
प्रतीकात्मक तस्वीर
केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी सेंटर में मंगलवार को हार्ट में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे मरीज को ब्लॉकेज बताकर ऑपरेशन की सलाह दी गई। इसका शुल्क भी जमा करा लिया गया। मरीज को ओटी में ले जाकर हाथ में चीरा लगाकर स्टेंट भी डाला गया।
विज्ञापन


मगर इसी दौरान कोई ब्लॉकेज न मिलने पर स्टेंट वापस निकाल लिया गया। तीमारदारों ने आपत्ति जताई तो मरीज का जमा कराया गया शुल्क वापस कर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। आशियाना निवासी विमलेश (35) को अचानक सीने में दर्द उठा तो मंगलवार को तीमारदार उन्हें लॉरी की इमरजेंसी में लाए।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने मरीज की ईसीजी जांच की। रिपोर्ट गड़बड़ होने पर मरीज को हार्ट में ब्लॉकेज बताया गया। हालांकि उसकी एंजियोग्राफी तक नहीं हुई। तीमारदारों को ब्लॉकेज खोलने के लिए करीब 70 हजार रुपये का खर्च बताया गया। इस दौरान मरीज को इंजेक्शन समेत अन्य दवाएं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकेज का सटीक पता नहीं चलता

doctors inserted stent in heart and then removed in lari cardiology center
प्रतीकात्मक तस्वीर
तीमारदारों का आरोप है कि बिना एंजियोग्राफी जांच ही डॉक्टरों ने मरीज को ब्लॉकेज बताया, जिसे खोलने के लिए उसे ओटी में ले गए। हाथ में चीरा लगाकर स्टेंट भी डाला गया। इस दौरान डॉक्टरों को कोई ब्लॉकेज नहीं मिला तो स्टेंट निकाल लिया गया।

डॉक्टरों ने तीमारदारों से कोई ब्लॉकेज न होने की बात कही। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज की एंजियोग्राफी की तो रिपोर्ट नॉर्मल आई। डॉक्टरों ने जमा शुल्क करीब 65 हजार रुपये वापस कर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है।

कई दफा दवाओं से भी ब्लॉकेज खुल जाते हैं। एंजियोग्राफी के दस प्रतिशत मामलों में ब्लॉकेज का सटीक पता नहीं चलता है। ऐसे में मरीज को दर्द होने पर स्टेंट डालना पड़ता है। - डॉ. अक्षय प्रधान, प्रवक्ता, लारी कार्डियोलॉजी सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed