फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor found dead at his car in gomtinagar

सड़क किनारे कार में मिला डॉक्टर का शव, बाएं हाथ पर लगा था वीगो

Tue, 24 Oct 2017 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Oct 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
doctor found dead at his car in gomtinagar
कार में मिला डॉक्‍टर का शव

ठाकुरगंज इलाके में डॉ. मीसम रिजवी की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मेंहदी घाट के पास सड़क किनारे खड़ी कार की ड्राइविंग सीट पर उनका शव मिला।

विज्ञापन


वे बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। उनके बाएं हाथ पर वीगो लगा था। कार में दो खाली सिरिंज व बेहोशी के इंजेक्शन की आधी खाली शीशी मिली। पुलिस ने डॉक्टर के अवसाद में खुदकुशी करने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि मेंहदी घाट के पास सड़क किनारे खड़ी कार में एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। उसकी पहचान सरफराजगंज के डॉ. मीसम रिजवी (40) के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों को बुलाकर तहकीकात शुरू की गई। डॉ. मीसम के बाएं हाथ पर वीगो लगा था।

पता चला कि हंसमुख स्वभाव के डॉ. मीसम करीब दो महीने से अवसादग्रस्त थे। हालांकि उन्होंने पिता मो. असलम, पत्नी डॉ. जरीन फातिमा या किसी अन्य करीबी को परेशानी नहीं बताई थी। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे 

परिवारीजनों ने बताया कि डॉ. मीसम रोजाना की तरह सोमवार सुबह बेटी वरा फातिमा को हजरतगंज स्थित ला-मार्टीनियर स्कूल छोड़ने गए थे। वह कक्षा चार की छात्रा है। बेटी को स्कूल छोड़कर लौटने के दौरान उनकी संदिग्ध हालात में मौत हुई।

गोल्ड मेडलिस्ट बेटे की मौत से टूटा पहाड़

बेटे की मौत पर बिलखते इंडियन ऑयल के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर मो. असलम ने बताया कि मीसम ने वर्ष 2004-07 में केरल के अमृता इंस्टीट्यूट से एनेस्थेसिया की डिग्री ली। उसे गोल्ड मेडल मिला था। इसके बाद न्यूरो एनेस्थेसिया से मास्टर डिग्री लेकर लौटा और एसजीपीजीआई में दो साल एसआर रहा। मीसम की पत्नी डॉ. जरीन इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय में हैं। मीसम की बेटी वरा फातिमा (8) और बेटा दानियाल (4) है। मो. असलम ने बताया कि उनका छोटा बेटा अब्बास दिव्यांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed