फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dm suspended in lakhimpur khiri

सपा नेताओं का निशाना बनी एक और आईएएस 'दुर्गा'!

Sat, 24 Aug 2013 01:05 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 24 Aug 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
dm suspended in lakhimpur khiri

दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन के बाद एक और महिला आईएएस अफसर पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी की डीएम मनीषा त्रिघाटिया को शुक्रवार को हटा दिया गया।

उनके स्थान पर पिंकी जोवेल को डीएम बनाया गया है। वहीं, मनीषा को अभी पोस्टिंग नहीं दी गई है।

दुर्गाशक्ति और मनीषा में समानता यह है कि दोनों ही अफसर मूलरूप से पंजाब काडर की थीं। शादी के बाद उनका काडर बदलकर यूपी हो गया।

2002 बैच की अफसर मनीषा, आईएएस अफसर पंकज कुमार से शादी के बाद यूपी काडर में आ गईं। पंकज सीतापुर के डीएम हैं।

मनीषा को हटाने के पीछे शासन की दलील है कि वे लेखपालों के भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही थीं, लेकिन माना जा रहा है कि सपा नेताओं की शिकायत पर उन्हें हटाया गया है।


पिछले दिनों लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन भी किया था क्योंकि मनीषा ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। लेखपालों के रवैये से वहां लोगों में काफी नाराजगी थी, लेकिन, सपा नेता लेखपालों के समर्थन में थे।
विज्ञापन


इसके अलावा छात्रों को बांटने के लिए रखे लैपटॉप बारिश के कारण भीग जाने से भी सपा नेता और आला अफसर उनसे खफा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed