फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः लोहिया में डॉक्टरों और कर्मचारियों की भिड़ंत, चले लात घूंसे, मरीजों को लेकर भागने लगे तीमारदार

Mon, 07 Oct 2019 02:46 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 07 Oct 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
dispute between resident doctors and workers of lohia hospital lucknow 
मरीजों को लेकर अस्पताल से भागे तीमारदार, जूनियर डॉक्टरों पर अभद्रता का आरोप - फोटो : अमर उजाला

लोहिया अस्पताल में रविवार देर रात कर्मचारी के परिवार की महिला के इलाज को लेकर जूनियर डॉक्टरोें और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच भिड़त हो गई। दोनाें तरफ से लात-घूंसे चले। हंगामे की सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ डॉक्टर भी हाथापाई के चपेट में आ गए। बवाल शुरू होते ही जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी में इलाज बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सारी सेवाएं ठप रहीं। तीमारदार अपने मरीजों को गोद में लेकर बाहर की तरफ भागे। कुछ ने दूसरे अस्पताल का रुख कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तमाशबीन बनी रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल भार्गव व लोहिया संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे। समझाबुझाकर रात करीब 12 बजे इमरजेंसी शुरू कराई गई। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

dispute between resident doctors and workers of lohia hospital lucknow 
लोहिया में बवाल - फोटो : अमर उजाला
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में संस्थान के रेजिडेंट्स की ड्यूटी लगाई गई थी। रात करीब 10.20 बजे कुछ लोग एक महिला को गंभीर अवस्था में लेकर पहुंचे। महिला अस्पताल के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के परिवार की थी। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। महिला को ड्रीप लगाने के बाद डॉक्टर अपने कक्ष में चले गए। महिला को दो बार उल्टी हुई। इस दौरान तीमारदार ने इमरजेंसी में मौजूद रेजिडेंट को फिर से देखने को को कहा। वह देखा लेकिन कोई दवा नहीं दी। कुछ देर बाद तीमारदारों ने रेजिडेंट को दोबारा बुलाया तो इस बात को लेकर तीमारदारों ओर रेजिडेंट में विवाद हो गया। कुछ देर में हॉस्टल से अन्य रेजिडेंट आ गए। यह देख लोहिया अस्पताल के कर्मचारी भी लामबंद हो गए। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। रेजिडेंट ने इमरजेंसी का गेट बंद कर दिया।
dispute between resident doctors and workers of lohia hospital lucknow 
लोहिया में बवाल - फोटो : अमर उजाला

मरीजों को लेकर भागने लगे तीमारदार
पेट दर्द से परेशान बच्चे को लेकर पहुंचे विभूति खंड के राम सागर को चिनहट सीएचसी जाने की सलाह दी गई। इसी तरह बाराबंकी से आईं बुजुर्ग मरीज सौभाग्यवती को गेट पर ही रोक दिया गया। इसी तरह देवा रोड से आए शांतनु भी इलाज के लिए भटकते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dispute between resident doctors and workers of lohia hospital lucknow 
लोहिया में बवाल - फोटो : अमर उजाला

ट्रॉयल में ही हो गया बवाल
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी व ओपीडी सोमवार से संस्थान के हवाले हो रही है। रविवार को ट्रायल के तौर पर अस्पताल की इमरजेंसी में रेजिडेंटों की संख्या बढ़ा दी गई थी। ऐसे में कर्मचारी से कहासुनी होते ही रेजिडेंट लामबंद हो गए। संस्थान के निदेशक डॉ ए. के त्रिपाठी ने कहा मौके पर संस्थान और अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। सुबह दोनों पक्षों को समझाया जाएगा। अराजकता नहीं होने दी जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
dispute between resident doctors and workers of lohia hospital lucknow 
लोहिया में बवाल - फोटो : अमर उजाला

रात 12 बजे से मिलने लगा इलाज
आपस में विवाद हुआ था। समझा बुझाकर शांत कराया गया है। इमरजेंसी की सेवाएं देर रात 12 बजे से शुरू करा दी गईं है। मरीज देखे जा रहे हैं। - डॉ. एमएल भार्गव, चिकित्सा अधीक्षक, लोहिया अस्पताल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed