लोहिया अस्पताल में रविवार देर रात कर्मचारी के परिवार की महिला के इलाज को लेकर जूनियर डॉक्टरोें और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच भिड़त हो गई। दोनाें तरफ से लात-घूंसे चले। हंगामे की सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ डॉक्टर भी हाथापाई के चपेट में आ गए। बवाल शुरू होते ही जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी में इलाज बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सारी सेवाएं ठप रहीं। तीमारदार अपने मरीजों को गोद में लेकर बाहर की तरफ भागे। कुछ ने दूसरे अस्पताल का रुख कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तमाशबीन बनी रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल भार्गव व लोहिया संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे। समझाबुझाकर रात करीब 12 बजे इमरजेंसी शुरू कराई गई। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
लखनऊः लोहिया में डॉक्टरों और कर्मचारियों की भिड़ंत, चले लात घूंसे, मरीजों को लेकर भागने लगे तीमारदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को लेकर भागने लगे तीमारदार
पेट दर्द से परेशान बच्चे को लेकर पहुंचे विभूति खंड के राम सागर को चिनहट सीएचसी जाने की सलाह दी गई। इसी तरह बाराबंकी से आईं बुजुर्ग मरीज सौभाग्यवती को गेट पर ही रोक दिया गया। इसी तरह देवा रोड से आए शांतनु भी इलाज के लिए भटकते रहे।
ट्रॉयल में ही हो गया बवाल
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी व ओपीडी सोमवार से संस्थान के हवाले हो रही है। रविवार को ट्रायल के तौर पर अस्पताल की इमरजेंसी में रेजिडेंटों की संख्या बढ़ा दी गई थी। ऐसे में कर्मचारी से कहासुनी होते ही रेजिडेंट लामबंद हो गए। संस्थान के निदेशक डॉ ए. के त्रिपाठी ने कहा मौके पर संस्थान और अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। सुबह दोनों पक्षों को समझाया जाएगा। अराजकता नहीं होने दी जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
रात 12 बजे से मिलने लगा इलाज
आपस में विवाद हुआ था। समझा बुझाकर शांत कराया गया है। इमरजेंसी की सेवाएं देर रात 12 बजे से शुरू करा दी गईं है। मरीज देखे जा रहे हैं। - डॉ. एमएल भार्गव, चिकित्सा अधीक्षक, लोहिया अस्पताल