फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dismissed constable and suspended jail warder accused of plot grabbing, video goes viral

Lucknow News: बर्खास्त सिपाही व निलंबित जेल वार्डर पर प्लॉट कब्जाने का आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 06 Jan 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dismissed constable and suspended jail warder accused of plot grabbing, video goes viral
लखनऊ। स्वस्तिका सिटी में ब्लॉक प्रमुख के पति विनय सिंह के अवैध कब्जेदारी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अहिमामऊ में प्लॉट पर कब्जे का मामला सामने आ गया। लद्दाख में तैनात जवान ने सिरप कांड के आरोपी बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित सिंह टाटा और निलंबित जेल वार्डर महेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जवान का कहना है कि दबंगों ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर सड़क बना दी है। कई शिकायतों के बावजूद तहसील प्रशासन व स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़ित जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

पीड़ित जवान अरविंद कुमार का अहिमामऊ में प्लॉट है। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए दबंगों ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया। वायरल वीडियो में जवान प्लॉट की जमीन दिखाते हुए कब्जे का आरोप लगाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनमें सिरप कांड का आरोपी बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, दूसरा आरोपी जेल विभाग का वार्डर है, जो वर्तमान में निलंबित चल रहा है।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया से मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed