{"_id":"6a8f56ba7d2538bc2f05f28f","slug":"devotees-jewelry-and-cash-stolen-at-buddheshwar-temple-amidst-security-arrangements-lucknow-news-c-13-lko1070-1893014-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुरक्षा के बीच बुद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुरक्षा के बीच बुद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के जेवर-नकदी चोरी
Thu, 27 Aug 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रावण मास के आखिरी बुधवार को चोरी की कई घटनाएं हुईं। पुलिस और प्रशासन के व्यापक सुरक्षा इंतजामों और 18 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के बावजूद चोर सक्रिय रहे।
आलमबाग निवासी रामजी के अनुसार उनकी करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन चोरी हो गई। आशुतोष पांडेय की पत्नी का मंगलसूत्र और मुन्नूखेड़ा निवासी प्रभुदयाल की बाइक भी चोरी हुई। पारा के फतेहगंज निवासी ममता यादव के पर्स से दो हजार रुपये चोरी हुए। आरडीएसओ कॉलोनी निवासी वीरू मौर्य का मोबाइल फोन चोरी हुआ। बुद्धेश्वर निवासी रागनी चौरसिया के पर्स से ढाई सौ रुपये व आधार कार्ड भी चोरी हुआ। श्रद्धालुओं ने भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस निगरानी की मांग की है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात महिला सोने की चेन चोरी करते दिखी है। पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर जांच कर रही है।