फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence minister Rajnath Singh's tomorrow lucknow visit canceled

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा निरस्त, चीफ जस्टिस कांफ्रेंस के उद्घाटन के लिए कल आना था शहर

Fri, 08 Nov 2019 06:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Defence minister Rajnath Singh's tomorrow lucknow visit canceled
Rajnath Singh

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के शनिवार को होने वाले लखनऊ दौरे को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय अयोध्या जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट से आने वाले फैसले के मद्देनजर लिया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने शनिवार को रक्षामंत्री के लखनऊ दौरे पर आने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दोपहर 3:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचना था। एयरपोर्ट से उन्हें दिलकुशा आवास जाना था। इसके बद शाम 4:30 बजे एचएएल अधिकारियों के डिफेंस एक्सपो-2020 की तैयारी का जायजा लेने जाना था।

विज्ञापन

 

इसके बाद शाम 5:30 बजे सिटी मांटेसरी स्कूल, कानपुर रोड शाखा में अंतरराष्ट्रीय चीफ जस्टिस कांफ्रेंस का उदघाटन करना था। शाम 7:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन फिलहाल अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के मद्देनजर यह दौरा रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed