फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death of four cows in cowshed, investigation ordered

Lucknow News: गोशाला में चार गोवंशों की मौत, जांच के आदेश

Sat, 30 Dec 2023 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Death of four cows in cowshed, investigation ordered
परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर की कान्हा गोशाला में चार गोवंशों की मौत हो गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। चार गोवंश मृत हैं। आठ बीमार गोवंशों का इलाज किया जा रहा है। यहां की अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को सभासद और उनके प्रतिनिधि धरने पर बैठ गए। सभासदों ने ईओ और चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना के एक घंटे तक कोई नहीं पहुंचा तो सभासद धरने पर बैठ गए। एसडीएम सलोन आशुतोष राय मौके पर पहुंचे और लोगों का गुस्सा शांत कराया। सभासद संदीप मोदनवाल, जगदीश, कमल, मो. मुर्तजा व सभासद प्रतिनिधि सुरेंद्र चौरसिया, अशोक कुमार, मो. हासिम, आशू जायसवाल शुक्रवार को गोशाला पहुंचे। आरोप लगाया कि चारा न होने के साथ व्यवस्था ठीक न होने के कारण कई गोवंश मृत पड़े मिले। नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ईओ निमिषा भारद्वाज व एसडीएम को सूचना दी। किसी के मौके पर न पहुंचने पर गुस्सा भड़क गया। सभी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

मौके पर आए नायब तहसीलदार शंभूशरण पांडेय ने सभासदों को समझाने का प्रयास किया। सफल न होने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। एसडीएम के समझाने पर सभासद शांत हुए। सलोन एसडीएम आशुतोष राय ने बताया कि कान्हा गोशाला में गोवंश की मौत हुई थी। इसी को लेकर सभासद धरने पर बैठे थे। मृत हुए गोवंश के पोस्टमार्टम के लिए निर्देश दिया गया है। जो भी जिम्मेदार है उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए ईओ को निर्देशित किया गया है। सभासद सात पशुओं की मौत और 12 के बीमार होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि एसडीएम चार की मौत और आठ के बीमार होने की बात कह रहे हैं। ईओ निमिषा भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि गोवंशों की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed