फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body of a man found in barabanki

बाराबंकीः लापता युवक की गला रेत कर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव 

Fri, 23 Oct 2020 12:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Oct 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
dead body of a man found in barabanki
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बाराबंकी में घर से लापता युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह युवक का शव मोहल्ले से कुछ दूर पर सड़क किनारे पड़ा मिला। आसपास लोगों ने जब उसे देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर प्रभारी एस पी आर एस गौतम समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


पुलिस हत्या आरोपियों व हत्या के पीछे कारण के बारे में पता लगा रही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला वाल्मीकि नगर का है। यहां का निवासी भरत वर्मा का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक विद्यालय के पीछे पाया गया।
विज्ञापन


भरत गुरुवार शाम घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता था। पेशे से इलेक्ट्रीशियन भरत के पिता पुजारी वर्मा की मौत हो चुकी है और उसका एक बड़ा भाई लक्ष्मण और छोटा शत्रुघ्न है। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। हालांकि, हत्या का कारण और हत्यारों का पता नहीं चल सका है।  प्रभारी एसपीआरएस गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed