फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of a lady found in drain near DGP head quarter

नाले में मिला युवती का निर्वस्त्र शव, सिर व शरीर पर चोटों के निशान, मिली डायरी से खुला मौत का राज

Thu, 04 Apr 2019 02:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Apr 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
dead body of a lady found in drain near DGP head quarter
डेमो

हाई सिक्योरिटी जोन में डीजीपी मुख्यालय के पास नाले में बुधवार शाम लखनऊ के हजरतगंज इलाके से 31 मार्च से लापता युवती का निर्वस्त्र शव मिला। युवती के सिर और शरीर पर चोटों के निशान हैं। घटनास्थल से कुछ दूर स्थित सुनसान में बने मंदिर में युवती के कपड़े, मोबाइल फोन और एक डायरी मिली। फोन से कई एप डिलीट किए गए पाए गए।

विज्ञापन


जिस तरह से शव मिला लोग युवती से दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। बहरहाल बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। युवती का शव जिस जगह पर मिला, वर्ष 2016 में ठीक उसी जगह पर जानकीपुरम से लापता छात्रा का शव लटका मिला था।
विज्ञापन


 क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती 31 मार्च दोपहर से लापता थी। एक अप्रैल की रात परिवारीजन एक अप्रैल की रात हजरतगंज कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार सुबह छानबीन के दौरान किसी ने युवती को लोहिया पथ पर नाले के किनारे बने शिव मंदिर की तरफ देखे जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरही चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह शिव मंदिर पहुंचे तो वहां एक मोबाइल फोन और डायरी मिली। डायरी में लिखावट देखकर परिवारीजनों ने उसे युवती का ही बताया। आसपास उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला।

आखिरी नंबर जिसपर बात हुई, उसने कहा-मेरी दोस्त थी

dead body of a lady found in drain near DGP head quarter
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक जिस आखिरी मोबाइल फोन नंबर से युवती ने बातचीत की थी, उसपर कॉल किया गया। यह नंबर उदित राज चौधरी नामक युवक का निकला। उसने बताया कि युवती से दोस्ती है। 31 मार्च को वह बार-बार कॉल कर रही थी तो उसने न्यूड फोटो भेजने को कहा।

युवती ने अपनी कुछ सेल्फी उसे भेजीं। इसके बाद उसका युवती से कोई संपर्क नहीं हुआ। बुधवार सुबह पुलिस फिर शिव मंदिर पहुंची जहां युवती के कपड़े मिल गए लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार शाम को नरही निवासी विजय पाल उर्फ छोटू ने नाले में युवती का शव देखा।

सेल्फी मांगने वाले युवक से फेसबुक के जरिए हुआ था परिचय
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवती से उसकी न्यूड सेल्फी मांगने वाला युवक उदित राज चौधरी है। युवती के परिवारीजनों के मुताबिक मांगलिक होने के चलते उसकी शादी नहीं हो रही थी जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहती थी। कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर युवती की दोस्ती उदित राज चौधरी से हुई थी। उदित ने उससे फोटो मांगी जिसके बाद से युवती ने बात करना बंद कर दिया था।

गुमशुदगी वाली रात ही हुई युवती की मौत!

dead body of a lady found in drain near DGP head quarter
डेमो

क्षेत्राधिकारी का कहना है कि डायरी में युवती ने प्रेम प्रसंग से संबंधित कई बातें लिखी हैं। उसने प्रेमी से धोखे का भी जिक्र किया है। आखिरी तीन पन्नों में उसने प्यार में धोखा खाने पर जान देने की बात कही है। हालांकि, युवती का शव जिन परिस्थितियों में मिला है उसके पीछे किसी साजिश अथवा दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
 
आखिर फोन से किसने डिलीट किए व्हाट्सएप समेत कई एप
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवती के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप समेत कई एप डिलीट किए गए थे। पुलिस इन एप को रीइंस्टॉल करके उनका बैकअप हासिल करने की कोशिश कर रही है। मोबाइल फोन की गैलरी में युवती की कुछ सेल्फी मिली हैं जिसमें वह शिव मंदिर में नजर आ रही है। कुछ सेल्फी नाले के किनारे की हैं। फोन से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया एप किसने और क्यों डिलीट किए, इसके पीछे क्या साजिश हो सकती है, पुलिस इन बातों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक युवती का शव बुरी हालत में था। देखने से ऐसा लग रहा था कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। युवती की मोबाइल फोन पर आखिरी बातचीत भी 31 मार्च की रात तक की ही है जिसके चलते यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत 31 मार्च की रात या एक अप्रैल को किसी वक्त हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed