फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body found near railway track in Ayodhya.

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, मौत बनी राज

Fri, 03 Jul 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Fri, 03 Jul 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
Dead body found near railway track in Ayodhya.

वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेल ट्रैक पर एक युवती का शव पाए जाने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। हालांकि कुछ देर बाद ही मृतका की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि सुबह साकेत कॉलेज के सामने रेल ट्रैक पर एक युवती का क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पाकर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नरियावां के मजरा पंडित का पुरवा के रहने वाले तथा अयोध्या कोतवाली के रानोपाली मोहल्ले में रह रहे विनय मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और मृतका की शिनाख्त अपनी बहन 20 वर्षीया सुप्रिया के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुप्रिया की शादी तय कर दी गई थी। गुरुवार की रात वह घर पर मां तथा भाभी के साथ कमरे में सोई थी। पिता ओम प्रकाश की वर्ष 2011 में हत्या कर दी गई है।

शुक्रवार की भोर लगभग चार बजे उसकी भाभी की नींद खुली तो देखा कि सुप्रिया कमरे से गायब है। जानकारी के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

कैसे पहुंची अयोध्या तक?

Dead body found near railway track in Ayodhya.

सुप्रिया का घर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव नरियावां में हैं। घर से कुछ ही दूरी पर विल्हरघाट रेलवे स्टेशन है तथा क्षेत्र से ही रेलवे लाइन गुजरती है, लेकिन उसने आत्महत्या क्षेत्र में नहीं की, बल्कि रात में इतनी दूर अयोध्या चली आई।

सवाल यह उठता है कि रात के अंधेरे में कोई साधन मिलता नहीं। पैदल चलकर यहां पहुंचना इतना आसान भी नहीं है। फिलहाल मृतका के भाई ने किसी अनहोनी को नकार दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कोई खास इशारा करती नजर नहीं आती।

इस बाबत अयोध्या कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के भाई ने आत्महत्या करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed