{"_id":"5f2bc8dc8ebc3ea005513d8a","slug":"dead-boby-of-a-couple-found-in-hotel-s-room-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के होटल में प्रेमी-प्रेमिका का संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के होटल में प्रेमी-प्रेमिका का संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 06 Aug 2020 02:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
नैंसी और राहुल (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में कृष्णा नगर थाने के पीछे स्थित होटल मोमेंट की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 310 में गुरुवार दोपहर प्रेमी युगल राहुल (21) और नैंसी (21) का शव मिला। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव सोफे पर पड़ा था। वहीं, युवक ने नायलॉन की रस्सी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि राहुल ने कांटा चम्मच से नैंसी की गर्दन, पेट और चेहरे पर 80 बार हमला किया। इससे पहले बेल्ट और बक्कल से बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर प्रेमिका की हत्या की और खुद फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने हंगामा किया और एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी युगल बुधवार दोपहर घर से निकले थे। देर रात युवती के परिजनों ने सरोजिनी नगर थाने में बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
एसीपी कृष्णा नगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, राहुल इलाहाबाद विवि से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता रामचंद्र लखनऊ पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। मां गायत्री बाराबंकी में परिवहन विभाग में बड़े बाबू के पद पर हैं। छोटा भाई आर्यन भी पॉलीटेक्निक परिसर में स्थित आवास में रहकर पढ़ाई करता है।
Trending Videos
चार साल से था प्रेम प्रसंग
वहीं, नैंसी के पिता राजकुमार वर्मा सचिवालय के श्रम विभाग में हैं। मां भानुमति बीमा अस्पताल में हैं। परिवार सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के चुंगी तिराहा स्थित बीमा अस्पताल परिसर में रहता है। एसीपी के मुताबिक, राहुल व नैंसी के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग था।
इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को थी। बात शादी तक पहुंची तो अनबन हो गई और नैंसी राहुल से दूरी बनाने लगी। गलतफहमियां दूर करने के लिए बुधवार दोपहर वह राहुल संग निकली थी। राहुल कार में नायलॉन की रस्सी भी ले गया था।
इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को थी। बात शादी तक पहुंची तो अनबन हो गई और नैंसी राहुल से दूरी बनाने लगी। गलतफहमियां दूर करने के लिए बुधवार दोपहर वह राहुल संग निकली थी। राहुल कार में नायलॉन की रस्सी भी ले गया था।