फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daughter of Ashok Chakra winner did not get admission in kgmu

एमबीबीएस में एडमिशन के लिए भटक रही है अशोक चक्र विजेता की बेटी, नहीं मिला प्रवेश

Fri, 06 Jul 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jul 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
daughter of Ashok Chakra winner did not get admission in kgmu
- फोटो : डेमो
इस खबर का मकसद किसी की नीयत पर सवाल उठाना नहीं। हम यह भी मानते हैं कि अशोक चक्र विजेता की बेटी की मदद के इरादे से ही राज्यसभा सचिवालय ने पत्र जारी किया होगा। आंखों में उम्मीद संजोए शहीद का परिवार बेटी के दाखिले के लिए भटक रहा है, वह गैर जिम्मेदाराना रवैये की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन


यदि पहले ही पड़ताल कर ली जाती तो उन्हें भटकना नहीं पड़ता। आइए जानते हैं कि कौन है शहीद और क्या है पूरा मामला...। कन्नौज निवासी कांस्टेबल 13 दिसंबर 2001 में संसद पर हुए हमले में शहीद हो गई थीं। उनकी शहादत को सलाम करते हुए उन्हें अशोक चक्र प्रदान किया गया था।
विज्ञापन


उनकी बेटी श्वेता ने नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन एडमिशन के लिए निर्धारित अंक नहीं मिल सके। इस बीच उसने वेलफेयर ऑफिस से मदद मांगी। राज्यसभा सचिवालय के एडीशनल डायरेक्टर और वेलफेयर ऑफिसर विनोद कुमार पांडेय ने केजीएमयू के कुलपति को पत्र लिखा। इसमें अशोक चक्र विजेता की बेटी को एमबीबीएस में एडमिशन देने पर विचार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब नहीं है व्यवस्था तो क्यों जारी किया पत्र

daughter of Ashok Chakra winner did not get admission in kgmu
डेमो
खास बात है कि यह पत्र राज्य सभा के जनरल सेक्रेटी की सहमति के बाद जारी किया गया।  यह पत्र लेकर जब बेटी व परिवार केजीएमयू पहुंचे तो वहां उन्हें सीधे दाखिले की व्यवस्था से ही इन्कार कर दिया गया। अब शहीद की बेटी राज्यसभा सचिवालय से जारी पत्र लकर कभी केजीएमयू तो कभी सैनिक कल्याण बोर्ड में चक्कर काट रही है। उसका यह भी सवाल है कि जब एडमिशन की व्यवस्था नहीं है तो पत्र क्यों जारी किया।

 

 नीट परीक्षा परिणाम के बाद डीजीएमई की काउंसलिंग के जरिए एमबीबीएस में एडमिशन होता है। कुलपति को सीधे एडमिशन करने का अधिकार नहीं है। - प्रो. एमएलबी भट्ट, कुलपति केजीएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed