फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cyber fraud with retired bank officer in lucknow

रहें सतर्क! जालसाजों के बताए एप न करें इंस्टॉल, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के खाते से यूं उड़ा लिए रुपये

Wed, 07 Aug 2019 04:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Aug 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud with retired bank officer in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में गोमतीनगर के विरामखंड निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ने साइबर ठगों पर एनीडेस्क एप के जरिये बैंक खाते व क्रेडिट कार्ड से 1.08 लाख रुपये उड़ाने का केस दर्ज कराया है। इसके अलावा पीजीआई, मड़ियांव और गाजीपुर में दो लोगों के खाते से रुपये उड़ाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ने तीन अगस्त को हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित तलवार पेट्रोल पंप से अपने वाहन में 1948 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। उन्होंने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना चाहा लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक के ट्रोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन ठग ने उन्हें 6291723 964 नंबर से कॉल करके खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड की समस्या के बारे में जानकारी ली। ठग ने उन्हें ऐनीडेस्क एप इंस्टाल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज कर पुलिस कर रही है जांच

cyber fraud with retired bank officer in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त अधिकारी ने एप इंस्टॉल कर लिया। इसके बाद ठग ने एप पर खाते का ब्योरा भरने के बाद वन टाइम पासवर्ड बताने को कहा। पासवर्ड बताते ही उनके खाते से 83 हजार रुपये और क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपये निकल गए। उनकी तरफ से केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

इसके अलावा पीजीआई में न्यूरो सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर वेद प्रकाश मौर्या के एसबीआई खाते से 18996 रुपये उड़ा दिए गए। पुलिस ने बताया कि ठगों ने वेद प्रकाश मौर्या को फोन कर क्रेडिट कार्ड के पॉइंट दिलाने का झांसा देकर पासवर्ड हासिल कर लिया और रुपये उड़ा दिए।

इसी तरह इंदिरानगर की साक्षी के खाते से 14000 रुपये व मड़ियांव की बसंत विहार कॉलोनी निवासी अमर वर्मा के खाते से 8400 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed