फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crown of goddess devkali stolen from temple.

अयोध्या के देवकाली मंदिर से मां पार्वती का कीमती मुकुट चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 Feb 2019 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Feb 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
crown of goddess devkali stolen from temple.
देवकाली मंदिर - फोटो : amar ujala

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के छोटी देवकाली मंदिर से मां पार्वती का चांदी का मुकुट चोरी होने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मंदिर का पौराणिक महत्व है जो कि अपने आप में एक अनूठा इतिहास समेटे है।

विज्ञापन


अयोध्या की नगर देवी के रूप में स्थापित मां देवकाली के प्रति नगरवासियों के साथ ही आसपास के कई जिले के लोगों का भी अटूट विश्वास है। नवरात्र के साथ ही यहां आयोजित होने वाले अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं।
विज्ञापन


अयोध्या के मध्य स्थापित मां देवकाली मंदिर शक्ति परंपरा के वाहकों का अनूठा स्थान है। मंदिर के इतिहास के बारे में धर्मनगरी में प्रमाणिकता तो कोई नहीं है। मगर जनश्रुतियों की मानें तो छोटी देवकाली मिथिलाधाम (जनकपुरी) की देवी सर्वमंगला पार्वती जी ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्रि संहिता, मिथिला खंड के अनुसार मां सीता जब पितृ गृह जनकपुरी से श्वसुर गृह अयोध्या के लिए चलीं तो पार्वती जी की विग्रह (प्रतिमा) अपने साथ ले गईं। महाराजा दशरथ ने अयोध्या स्थित सप्तसागर के ईशान कोण पर उसी समय पार्वती जी का मंदिर बनवाया जहां मां सीता तथा राजकुल की अन्य रानियां पूजन के लिए जाती थीं। उस दौरान इस मंदिर की मान्यता नगर देवी के रूप में थी। अयोध्या में आज भी ये परंपरा विद्यमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed