फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminals tried to kidnap a girl in krishna nagar lucknow

बेटी को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई मां, खींचकर ले जाने की कर रहे थे कोशिश

Tue, 09 Jul 2019 04:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
criminals tried to kidnap a girl in krishna nagar lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में कृष्णानगर इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने किशोरी को अगवा करने की कोशिश की। किशोरी की चीख पुकार सुनकर उसकी मां दौड़ी और बदमाशों से भिड़ गई। किशोरी की मां ने बाइक की चाबी निकाल ली।

विज्ञापन


खुद को फंसता देख बदमाश मां-बेटी को धमकाते हुए भाग निकले। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, बाइक के नंबर के आधार पर एक आरोपी को दबोच लिया गया। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे विजयनगर के टेक्निकल स्कूल के पास साइकिल से 16 वर्षीय किशोरी कहीं जा रही थी। इस बीच बाइक सवार टिंकू मौर्या ने अपने एक साथी संग उसका रास्ता रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना

criminals tried to kidnap a girl in krishna nagar lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

किशोरी का हाथ पकड़कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी मां भी वहां पहुंच गई और बदमाशों से भिड़ गई। उसने मौके देखते ही बाइक की चाबी निकाल ली। खुद को घिरता हुआ देख दोनों बदमाश धमकाते हुए वहां से भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। आरोपियों की बाइक थाने लेकर गई, जहां नंबर के आधार पर टिंकू मौर्या की शिनाख्त हुई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। कुछ देर बाद आरोपी को दबोच लिया। उसके साथी की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed