फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminals looted jeweller at saheed path in lucknow

लखनऊः शहीद पथ पर सराफ से 10 लाख की लूट, चेहरे पर स्प्रे मारकर छीन ले गए बैग

Tue, 23 Apr 2019 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Apr 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
criminals looted jeweller at saheed path in lucknow
पीड़ित दिलीप कनौजिया - फोटो : amar ujala
लखनऊ के पीजीआई के सेक्टर-आठ शहीद पथ की सर्विस लेन पर सोमवार देर शाम कार सवार बदमाशों ने सराफ दिलीप कनौजिया से दस लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लूट लिया। बैग में छह किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के जेवर समेत अन्य सामान रखा था।
विज्ञापन


वारदात की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज ने बताया कि दिलीप कनौजिया वृंदावन के सेक्टर सात में रहते हैं और निलमथा में नैना ज्वैलर्स के नाम से दुकान करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर को निकले। उनकी पीठ पर एक बैग था, जिसमें सोने-चांदी के जेवर थे। शहीद पथ होते हुए वह सेक्टर-आठ के पास सर्विस लेन में उतर गए। बकौल दिलीप, सर्विस लेन पर एक सफेद रंग की कार खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आगे बढ़े तो कार पीछे लग गई। हालांकि, उस वक्त उन्होंने कार पर ध्यान नहीं दिया। कुछ दूर चलने के बाद कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी रोक ली। इससे पहले कि दिलीप कुछ समझ पाते, कार से एक बदमाश निकला और उनका बैग छीनने लगे। दिलीप उससे भिड़ गए।
criminals looted jeweller at saheed path in lucknow

गोली मारने की दी धमकी

इस पर बदमाश का साथी आया और उसने तमंचे से हवा में फायरिंग करके दिलीप को डराने की कोशिश की। दिलीप ने फिर भी बैग नहीं छोड़ा तो कार से बदमाशों का तीसरा साथी उतरा और उनके चेहरे पर स्प्रे मार दिया। स्प्रे लगते ही दिलीप बेसुध हो गए और बदमाश उनका बैग लेकर भाग निकले। कुछ देर बाद होश आने पर दिलीप ने पुलिस और परिवारीजनों को सूचना दी। पुलिस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा रही है।

सराफ ने बताया कि कार में एक महिला भी बैठी थी। लुटेरों के साथ महिला की मौजूदगी पुलिस अधिकारियों के लिए पहेली बन गई है। उधर, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लुटेरे चेकिंग से बचने के लिए महिला को साथ लेकर चल रहे होंगे।

दिलीप ने बताया कि उसने बैग कसकर पकड़ लिया था। लुटेरा बैग नहीं छीन पाया तो कार में बैठे उसके साथी ने बाहर आकर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद भी दिलीप ने हिम्मत नहीं हारी तो बदमाश ने हवा में गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। पीड़ित ने बताया कि कार सवार तीनों बदमाश नकाब पहने थे। उनके साथ मौजूद महिला का चेहरा खुला था, लेकिन अंधेरे में साफ नजर नहीं आ रहा था। पुलिस का मानना है कि लुटेरे पहले से सराफ को जानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed