फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   zila panchayat officer caught red handed while taking bribe.

अमेठी: जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा 30000 रुपये की घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने पकड़ा

Thu, 17 Jun 2021 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Jun 2021 04:28 PM IST
सार

विजिलेंस टीम ने अमेठी में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिला स्तरीय अधिकारी के पकड़े जाने से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
zila panchayat officer caught red handed while taking bribe.
डीपीआरओ को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विजिलेंस टीम ने अमेठी में डीपीआरओ (जिला पंचायत अधिकारी) श्रेया मिश्रा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम उन्हें अपने साथ लेकर चली गई और जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर अमेठी शहर स्थित होटल इंटरनेशनल में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी तक को नहीं थी। वहीं, जिला स्तरीय अधिकारी की गिरफ्तारी से प्रसाशनिक अमले में हड़कंप मच गया है। डीपीआरओ आफिस अमेठी के विकास भवन में स्थित है।
विज्ञापन


विजिलेंस की टीम बुधवार शाम करीब 5:00 बजे होटल इंटरनेशनल एंड रेस्टोरेंट्स पहुंची और गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे दो गाड़ियों से गौरीगंज की ओर रवाना हो गई। टीम में कुल 12 से 13 सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीगंज पुलिस टीम को विजिलेंस की टीम ने पहले सूचना दे दी थी। गौरीगंज पुलिस टीम में कोतवाली के गौतम और ममता रावत मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed