फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women found without clothes in farm

बिना कपड़ों के मिला महिला का शव, क्या हुआ उसके साथ?

Mon, 16 Mar 2015 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोहावल (फैजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोहावल (फैजाबाद) Updated Mon, 16 Mar 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
women found without clothes in farm

रौनाही-ड्योढ़ी मार्ग स्थित सलोनिया गांव के पास रविवार को एक खेत में महिला का शव मिला। मामले की खबर पर मौके पर पुलिस पहुंची ने छानबीन की। मृतका के हाथ में गुदे नाम से कैंट थाना क्षेत्र निवासी के रूप में उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


महिला के शरीर पर कपड़े न मिलने से लोग दुराचार के बाद हत्या की बात कह रहे हैं। कैंट थाना क्षेत्र निवासी पति ने बताया कि उसका विवाह करीब दस वर्ष पूर्व रौनाही थाना क्षेत्र में हुआ था। शनिवार को उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन


गांव में पूछताछ में पता चला की लाल रंग की बाइक सवार दो युवक उसकी पत्नी को कही ले गए हैं। इस पर उसने सूचना पत्नी के मायके में दी। वहां पर भी घर वालों ने पत्नी के न पहुंचने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह आसपास के लोगों ने सलोनिया के पास एक खेत में महिला का शव पड़ा होने के जानकारी दी तो वह ससुर के साथ मौके पर पहुंचा। खेत में उसकी पत्नी का शव पड़ा था और गले में कपड़ा कसा हुआ था। सूचना पर रौनाही थानाध्यक्ष सचिन सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

विवाहिता ने दरिंदों से किया था संघर्ष

women found without clothes in farm

थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के शरीर पर कपड़े न मिलने से दुराचार के बाद हत्या की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आशंकाओं से पर्दा उठेगा। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

खेत में मिले शव और हालात बता रहे थे कि महिला ने बचाव के लिए अंतिम समय तक दरिंदों के साथ संघर्ष किया था। मृतका के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं।

गले को कपड़े से कसा गया था और थोड़ी ही दूर पर उसकी चप्पल पड़ी थी। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस व सीओ सदर ने घटनस्थल की गहन छानबीन कराई और साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed