फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women died

बंदर ने महिला को छत से दौड़ाया, मौत

Sat, 15 Feb 2014 09:12 AM IST
विवेक त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Feb 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
women died

निगोहां के उतरावां गांव के मजरा अहिमामऊ में छत पर किसी काम से गई महिला को काटने के लिए बंदर दौड़ा। बचने के लिए महिला भागी लेकिन जीने पर फिसल कर गिर गई।

विज्ञापन


बुरी तरह से घायल महिला को घरवालों ने इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

निगोहां के उतरावां गांव के मजरा अहिमामऊ में कौशल्या (55) अपने दो बेटों रामचंद्र व रामनरेश के साथ रहती थी। रामनरेश के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर उसकी मां छत पर रखी डलिया उठाने गई थी।
विज्ञापन


तभी छत पर मौजूद बंदर उनको काटने के लिए दौड़ा। बचने के लिए वो जीने की ओर दौड़ी। लेकिन पैर फिसलने से नीचे जा गिरी।

चीख पुकार सुनकर घरवाले आ गए और महिला को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।

राम नरेश व ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो महीने से इलाके में डेरा डाले 40-50 बंदरों के उत्पात से दर्जनों गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं।

जिस बंदर ने कौशल्या को दौड़ाया था उसने सबसे ज्यादा आतंक मचा रखा है। बंदर अब तक गांव की शिव भाग्यवती (50), स्वामी दयाल (45), अर्पित (18), धर्मराज, ननकू (50) मदनलाल (25) समेत दर्जनों लोगों को काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बंदर ज्यादातर बाइक सवार लोगों पर हमला करता है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार वन क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज से बंदरों को पकड़कर कहीं और भेजने की शिकायत की जा चुकी है लेकिन वे हर बार टरका देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed