फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women captured police

घर में घुसे दरोगा को महिलाओं ने बनाया बंधक

Mon, 23 Dec 2013 01:54 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
women captured police

कृष्णानगर कोतवाली के एक दरोगा को रविवार रात आजाद नगर के एक मकान में महिलाओं ने बंधक बनाकर खूब हंगामा किया।

विज्ञापन


दरअसल,एक हफ्ते पहले दर्ज मुकदमे की तफ्तीश के लिए दरोगा ने घर में दस्तक दी। घर में अकेली महिला को धक्का मारकर अंदर घुसा।

दरोगा के अंदाज से घबराई महिला ने अपनी मां को फोन किया। मां मोहल्ले की कई महिलाओं को लेकर पहुंची और दरोगा को कमरे में बंद करके उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

कृष्णानगर के आजाद नगर में 15 दिसंबर को राम प्रकाश व उसके साढ़ू समर सिंह के बीच एक प्लॉट को लेकर मारपीट हुई थी।

इस पर दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज मुकदमे की तफ्तीश के सिलसिले में एसआई राज कुमार सिंह रविवार रात राम प्रकाश के घर पहुंचे थे।

वहां महिलाओं ने उनसे हाथापाई करके बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समर सिंह व दूसरे पक्ष के शैलेंद्र और राजेश को हिरासत में लेकर दरोगा को छुड़ाया है।
विज्ञापन


पकड़े गए तीनों व्यक्तियों का एक हफ्ते पहले दर्ज मुकदमे में चालान किया जा रहा है। उधर,राम प्रकाश की पुत्रवधू निधि सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष से साठगांठ के चलते दरोगा राम सिंह आए दिन धमकाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात 9:45 बजे उसके घर पर दस्तक दी। ससुर राम प्रकाश ड्यूटी पर गए थे। पति सचिन गोमती नगर में था और सास दयावती मोहल्ले में स्थित अपनी किराने की दुकान पर थी।

निधि ने घर में कोई व्यक्ति न होने की बात कहकर तफ्तीश के लिए दिन में आने को कहा लेकिन दरोगा उसे धक्का मारकर घर में जा घुसा।

बुरी तरह घबराई निधि ने मोहल्ले में रहने वाली अपनी मां विमला को फोन करके दरोगा द्वारा अभद्रता की जानकारी दी।

इस पर विमला मोहल्ले की कई महिलाओं को लेकर मौके पर पहुंची। महिलाओं ने दरोगा से हाथापाई करने के साथ उसे धकेल कर कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद उच्चाधिकारियों को फोन करके शिकायत की। मामले की जानकारी पाकर सीओ कृष्णानगर आननफानन में कोतवाली पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

दरोगा ने सफाई दी कि वह तफ्तीश करने नहीं गया था,बल्कि उसे फोन करके बुलाया गया था।

वहीं निधि व उसके परिवार की महिलाओं ने दरोगा पर आए दिन धमकाने व अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा कि वह निधि को अकेली देख बदनियती से घर में घुसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed