फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women beating the girls student

दबंग लेडी की पिटाई से भड़की छात्राओं ने किया बवाल

Tue, 22 Oct 2013 02:25 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2013 02:25 AM IST
विज्ञापन
women beating the girls student

कई साल से हॉस्टल में कब्जा जमाए एक दबंग लेडी की पिटाई से भड़कीं छात्राओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


अलीगंज सेक्टर डी स्थित एकल श्रमजीवी छात्रावास में एक ‘दबंग लेडी’ ने सोमवार शाम साढ़े छह बजे एक छात्रा के साथ जमकर मारपीट की।

छात्राओं का आरोप है कि अक्सर नशे में डूबी रहने वाली यह महिला जब तब छात्राओं को बिना किसी बात के परेशान करती रहती है और विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाती है।

सोमवार को इस महिला द्वारा एक छात्रा के साथ मारपीट और अभद्रता की जानकारी साथी छात्राओं को हुई तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। बाद में छात्रावास की सभी छात्राएं एकजुट होकर थाने पहुंच गईं और कड़ी कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने कान के टॉप्स और 2000 रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए ‘दबंग लेडी’ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।

जिसके बाद छात्रावास का संचालन करने वाली एनजीओ जन कल्याण शिक्षा समिति से काम छीनने के साथ ही आरोपी लेडी को हॉस्टल से बाहर निकालने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम के एकल श्रमजीवी छात्रावास में गैर जनपदों से आईं कामकाजी महिलाएं व छात्राएं रहती हैं।

लखीमपुर निवासी छात्रा शिल्पी वर्मा यहां रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह कोचिंग से लौटी तो गेट पर प्रतापगढ़ की ज्योति सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया।

शिल्पी का कहना है कि ज्योति नशे की हालत में थी। आरोप है कि उसने शिल्पी से मारपीट करने के साथ ही उसके कान के टॉप्स और पर्स में रखे 2,000 रुपये छीन लिए।

शिल्पी का शोर सुनकर अन्य छात्राएं भी आ गईं और लेकिन किसी में ज्योति का विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में मैनेजमेंट के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

शिल्पी ने उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम के जीएम डॉ. एमके सिंह और छात्रावास की वार्डन नीरा सिंह को सूचना दी।

इसी बीच, करीब एक घंटे बाद गुस्साई छात्राएं अलीगंज थाने भी पहुंच गईं और ज्योति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। शिल्पी की तरफ से ज्योति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इस मामले में डॉ. सिंह का कहना है कि कामकाजी महिलाओं को पांच और छात्राओं को तीन वर्ष के लिए कमरा एलॉट किया जाता है, जबकि ज्योति सिंह कई वर्षों से यहां रह रही है।


जनकल्याण शिक्षा समिति की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने उसे यहां रखा है। जानकारी में आया है कि वह नशा करने के बाद छात्रावास में मारपीट करती है।

कई बार उसे हटाने के लिए समिति को नोटिस दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। डॉ. सिंह ने मंगलवार तक समिति से छात्रावास के संचालन की जिम्मेदारी छीनने और ज्योति से छात्रावास खाली कराने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ज्योति अपनी बाइक लेकर चली गई है। छात्रावास में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed