{"_id":"a439c516cd1afe0659ac82eebfae29bb","slug":"women-arrested-at-airport-with-15-bullets","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर 15 कारतूस के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट पर 15 कारतूस के साथ महिला गिरफ्तार
डिजीटल टीम/लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान यात्रा के समय छोटी सी लापरवाही एक महिला यात्री पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन
अपने साथ बैग में .32 बोर के 15 कारतूस लेकर मुंबई जा रही महिला यात्री को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।
सीआईएसएफ ने महिला यात्री को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया, जहां देर शाम तक महिला यात्री के परिवारीजन शस्त्र का लाइसेंस लेकर नहीं पहुंच सके थे।
इससे महिला यात्री को पुलिस ने हिरासत में रखा है। मुंबई निवासी सुहाना अयाज खां अपने बरेली स्थित मायके आईं थी।
गुरुवार सुबह 10:15 बजे गो एयर के विमान जी-आठ 398 से वह लखनऊ से मुंबई जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंची, यहां चेकिंग के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने बैग में .32 बोर के 15 कारतूस देखकर सुहाना को रोक लिया।
पूछताछ के दौरान सुहाना कारतूस का शस्त्र लाइसेंस नही दिखा पाईं। इसके बाद सीआईएसएफ ने सुहाना को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।
सरोजनी नगर थाना प्रभारी राम नरेश यादव ने बताया कि सुहाना के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है। यदि वह शस्त्र का लाइसेंस दिखा देंगे तो मुचलके पर सुहाना को रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन