फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman raped brutally in a village

घांस काटने गई थी विवाहिता, दरिंदे ने किया रेप

Sat, 21 Sep 2013 01:42 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 21 Sep 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
woman raped brutally in a village

माल थाना क्षेत्र के एक गांव में वहशी ने तमंचे के बल पर घास काटने गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। उधर, पुलिस मामले को दबाने में जुट गई।

विज्ञापन


मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए दो दिन चक्कर लगाने के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को पीड़िता ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी।

इस पर पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। एसओ ने मेडिकल परीक्षण के आधार कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव की पैंतीस वर्षीय रुपरानी (काल्पनिक नाम) अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। उसके मुताबिक, बीते 18 सितंबर को शाम 4:30 बजे घास काटने गांव से बाहर बाग में गई थी।
विज्ञापन


उसी समय अकेला देखकर जगदीशपुर गांव निवासी राम स्वरूप यादव (40) ने उससे अभद्रता की। विरोध पर जगदीश ने तमंचे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से निकलकर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई और इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस मामले को दबाने में जुट गई। उधर, आरोपी भी पीड़िता को मुंह बंद रखने के लिए धमकाने लगा। डरे-सहमे दंपती ने ग्रामीणों को पूरी बात बताई।

शुक्रवार को 14-15 ग्रामीण पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया। इस बाबत एसओ माल संजय कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिल गई है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed