फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman complaint against husband.

‘औरतों को बहलाकर बेचता है मेरा पति’

Thu, 26 Feb 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Feb 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
woman complaint against husband.

मड़ियांव क्षेत्र में मंगलवार रात पति की हरकतों से तंग महिला ने पुलिस बुला ली। पत्नी ने उस पर कई महिलाओं को बहलाकर ले जाने और बेचने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है। मड़ियांव के सेमरा गांव निवासी वाहन चालक राम नारायण उर्फ गुड्डू नौ माह से लापता था।

मंगलवार रात गुड्डू अचानक घर लौट आया। इस बीच तलाश में भटके होने के दौरान पत्नी को उसकी हरकतों का पता चल चुका था।

घर में घुसने से रोकने पर गुड्डू ने उसे पीटना शुरू कर दिया। गुस्साई पत्नी ने पुलिस को फोन कर दिया।

घर आकर बीवी को पीटता था

woman complaint against husband.

मौके पर पहुंची पुलिस ने गुड्डू को दबोचने के साथ पूछताछ शुरू की। पत्नी ने उस पर मड़ियांव की रहने वाली तलाकशुदा महिला को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया।

साथ ही बताया कि इससे पहले गुड्डू एक गैर समुदाय की महिला को साथ रखे था, जिसे लेकर भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

रंगीनमिजाज पति वर्ष में एक-दो माह के लिए घर आता और मारपीट करता। पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed