{"_id":"b49d748f68d9e9ecf2d0f35490de9733","slug":"woman-commits-suicide-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़पते रह गए मासूम, ट्रेन से कट गई मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तड़पते रह गए मासूम, ट्रेन से कट गई मां
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Aug 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सुबह सात बजे जुगौली क्रॉसिंग पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश देखी। कुछ ही दूरी पर दो बच्चे भी तड़प रहे थे।
विज्ञापन
आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को अस्पताल भेजा और महिला की लाश को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान गोमतीनगर के विजयखंड निवासी श्यामलाल की पत्नी सुनीता के रूप में हुई है। पिछले कुछ दिनों से सुनीता और श्यामलाल के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह भी इनके बीच कुछ कहासनी हुई। इस दौरान गुस्से में सुनीता बेटी अनीता व बेटे अमित के साथ घर से निकली और जुगौली क्रॉसिंग की ओर बढ़ चली और तेजी से आ रही एक ट्रेन के आगे बच्चों समेत कूद गई।
विज्ञापन
हालांकि संयोगवश बच्चों की जान बच गई। उन्हें मामूली चोटें ही आईं हैं लेकिन सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है और पति श्यामलाल से पूछताछ शुरू कर दी है। श्यामलाल फन मॉल में सफाईकर्मी है।