फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman commit suicide because of husband's illicit relation

अवैध संबंध से परेशान होकर की सुसाइड, पढ़ें क्या लिखा निजी डायरी में

Sun, 10 May 2015 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 May 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
woman commit suicide because of husband's illicit relation

‘विकास हम जा रहे हैं, जहां से हम तुम दोनों के बीच कभी भी नहीं आएंगे। न ही पैसा मांगेंगे और न ही आप से झगड़ा करेंगे। अब तुम दोनों आराम से रहना लेकिन मम्मी-पापा का ध्यान जरूर रखना।

विज्ञापन


हम अपने साथ कुछ भी नहीं ले जा रहे हैं। सिवाए इस रिश्ते के जो तुम पर बोझ बन गया। मैंने तुमसे सच्चा प्यार करके अपना सब कुछ छोड़ दिया लेकिन तुमने मेरी भावनाओं को कभी नहीं समझा।’
विज्ञापन


पति के दूसरी महिला से संबंध होने पर शुक्रवार रात बर्रा की एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी पर पहले उसने अपना दर्द डायरी के एक पन्ने पर बया कर दिया।

इधर, प्रेम विवाह से नाराज मायका पक्ष भी बिटिया की मौत पर नहीं पहुंचा। बर्रा विश्वबैंक ‘बी-ब्लाक’ में रहने वाला विकास शर्मा प्राइवेट नौकरी करता है। आठ साल पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के दौरान विकास की नौबस्ता में रहने वाली मनीषा (27) से नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार देखने नहीं पहुंची मां

woman commit suicide because of husband's illicit relation

मनीषा ने परिवार के विरोध के बावजूद विकास से प्रेम विवाह कर लिया। शुक्रवार रात मनीषा ने आंगन के जाल के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

शनिवार सुबह जेठ सुनील ने मनीषा का शव फंदे से लटक पाया। सूचना पर बर्रा पुलिस पहुंची लेकिन तब तक विकास मौके से भाग निकला।

पुलिस को जांच में कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें मनीषा ने पति के किसी महिला के साथ संबंध होने की बात लिखी है। वहीं परिजनों ने बताया कि बच्चे नहीं होने की वजह से पति विकास से अनबन चल रही थी।

बर्रा चौकी इंचार्ज अखिलेश मिश्रा ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी तो मनीषा की मां माया गुप्ता ने कोई रिश्ता नहीं होने की बात कहते हुए आने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बर्रा एसओ रामबाबू पटेल का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed