बड़े भाई की बीवी से इस तरह पनपे अवैध संबंध, लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के नरैनापुर गांव की महिला ने जब अपने पति व जेठानी के बीच अवैध संबंध का विरोध किया तो उसे आग के हवाले कर दिया गया।
पीड़िता जिला अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। पीड़िता के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मजिस्ट्रेट ने पीड़िता का कलमबंद बयान दर्ज किया है।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भुलौरा गांव निवासी गुलाम दस्तगीर ने बेटी हसीना (25) का निकाह पांच वर्ष पूर्व रुपईडीहा के नरैनापुर गांव निवासी शाहिद से किया था।
हसीना का आरोप है कि पति शाहिद व जेठानी के बीच अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर पति पीटता था। रविवार रात शाहिद काम के सिलसिले में घर से बाहर था।
70 फीसदी झुलसी हसीना
पति के बाहर होने पर जेठ जाहिद अली ने जेठानी व बच्चों के साथ मिलकर पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसके बाद सभी मौके से भाग निकले।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। पिता गुलाम दस्तगीर को सूचना दी गई।
गुलाम ने हसीना को बाबागंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हसीना करीब 70 फीसदी झुलसी है। हालत नाजुक है।