{"_id":"7cf621fe6f08aff4b96a932a0dfd2831","slug":"woman-brutally-murdered-and-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर सिर हरदोई तो धड़ सीतापुर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर सिर हरदोई तो धड़ सीतापुर में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, (सीतापुर-नैमिषारण्य)
Updated Thu, 19 Nov 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की मिश्रिख कोतवाली इलाके में हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से महिला की हत्या कर दी। हत्यारों ने महिला का सिर और धड़ अलग कर दिया।
धड़ सीतापुर जिले के नैमिषारण्य कस्बे के पास गोमती नदी के पास फेंक दिया तो सिर दो किमी दूर हरदोई जिले के ग्राम भदहा के पास फेंक दिया। यही नहीं हत्यारों ने महिला की पहचान मिटाने के लिए सिर और धड़ को पेट्रोल छिड़ककर जलाने की भी कोशिश की।
दोनों जिलों की पुलिस तहकीकात कर रही है। नैमिषारण्य कस्बे में बुधवार सुबह लोग टहलने निकले तो गोमती नदी पुल के नीचे झाड़ियों में महिला का जला हुआ धड़ पड़ा देखा।
पुलिस जांच पड़ताल कर ही रही थी कि गोमती नदी के पार ग्राम भदहा के पास सिर मिलने की सूचना मिली। दोनों ही स्थानों पर बोतलें पड़ी मिलीं जिनमें थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल था। सिर के पास ही आरी का ब्लेड पड़ा हुआ मिला।