फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wife murdered his husband with help his lover

पति को पिलाई शराब, फिर प्रेमी के साथ मिल मार डाला

Thu, 05 Mar 2015 12:25 PM IST
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
wife murdered his husband with help his lover

यूपी में पत्नी की बेवफाई का एक अलग ही कांड सामने आया है। एक पत्नी के इरादे इतने खतरनाक थे कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल कर दिया। पति को मारने के लिए बकायदा साजिश रची गई थी।

विज्ञापन


प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को शराब पिलाने के बाद पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को चचेरे भाई के मकान में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सिंकदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला सदारी निवासी नंद किशोर जाटव (35) करीब पांच साल से पत्नी व बेटी के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। यहां उसकी पत्नी का पड़ोसी सिद्धार्थनगर जिले के थाना चिलिया के गांव मुडै़ला निवासी सुनील से संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान गया था पत्नी के अवैध संबंध

wife murdered his husband with help his lover

पत्नी के पराए मर्द से संबंध रखने से आजिज नंद किशोर दो माह पहले गांव लौट आया और यहीं रहने लगा। उसके दोबारा दिल्ली न जाने पर मंगलवार को उसकी पत्नी अपनी बेटी और प्रेमी सुनील केवट (19) के साथ गांव लौटी। पुलिस के मुताबिक सुनील और महिला के बीच प्रेम संबंध थे।

मंगलवार रात सभी ने घर में खाना खाया। पत्नी दिल्ली से दो बोतल शराब लेकर आई थी। उसने पति को शराब पिलाई। फिर रात में प्रेमी के साथ मिलकर पत्थर से कुचलकर नंद किशोर की हत्या कर दी। शव उसके चचेरे भाई ब्रज किशोर के आंगन में फेंक दिया।

शव गिरने की धमक सुन ब्रज किशोर की पत्नी जाग गई। उसने परिजनों को जानकारी दी।पहले तो नंद किशोर की पत्नी पुलिस कर्मियों को गुमराह करती रही। लेकिन सख्ती पर वारदात कबूल की। इस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी व दिल्ली निवासी उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया मृतक के भाई राम तीरथ ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed