{"_id":"802935de55fd2510656ad6285c0d884d","slug":"wedding-trick-the-sexual-abuse-of-dalit-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर 10 महीने तक दलित युवती से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर 10 महीने तक दलित युवती से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jun 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटौंजा के एक गांव में गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक दलित युवती का दस माह तक यौन शोषण किया। गर्भवती युवती ने मेडिकल कॉलेज में एक पुत्र को जन्म दिया। मगर, जन्म के दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तहरीर पर बृहस्पतिवार को युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इटौंजा के एक गांव निवासी दलित किसान की 19 वर्षीय पुत्री का गांव के ही युवक रंजीत कुमार लोधी ने शादी का झांसा देकर दस माह तक यौन शोषण किया।
विज्ञापन
इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। छह जून को युवती ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां युवती ने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन दो दिन बाद नौ जून को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान बीमार युवती का कई दिनों तक इलाज चलता रहा। मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने पर किसान व उसके घर वाले ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर इटौंजा थाने पहुंचे।
थाने में युवती के पिता ने पूरे मामले की तहरीर एसओ को दी। इटौंजा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार व दलित उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
आरोपी युवक फरार हो गया। एसओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।