फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weapon supplier caught in lucknow.

इस अपराधी ने बेटे को खिलौने में दे दी ‘एके-47’!

Sat, 20 Dec 2014 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
weapon supplier caught in lucknow.

लखनऊ में पकड़े गए विदेशी असलहों के सप्लायर तारिक के परिजनों का दावा है कि एके-47 जैसी गन उसने अपने बेटे के खेलने के लिए दुबई से मंगाई थी।

विज्ञापन


इतना ही तारिक का जिन 9 लोगों से कनेक्शन सामने आया है उनमें दो सफेदपोश शामिल हैं। पुलिस ने बताया है कि तारिक की कॉल डिटेल से कई अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं। उन्होंने बताया कि 14 ऐसे नंबर चिह्नित हुए हैं जिनसे गत एक माह में तारिक ने 60 से 70 बार बातचीत की है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि यह लोग विदेशी असलहों का धंधा संचालित करने में मदद करने के साथ ही खरीद-फरोख्त में सक्रिय भूमिका निभाते थे। जल्द सभी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजरतगंज कोतवाली में मौजूद तारिक के परिवारीजनों ने एके-47 जैसी गन के खिलौना होने का दावा किया है। परिवारीजनों का कहना है कि यह गन तारिक ने अपने बेटे के लिए दुबई से मंगाई है। इसमें पीछे बट के हिस्से में बैटरी भी लगी हुई हैं।

आरोपी ने मंगाई फेवरेट ब्रांड की सिगरेट

weapon supplier caught in lucknow.

हजरतगंज कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने असलहा सप्लाई करने के आरोपी तारिक की खूब आवभगत की। उसने अपनी फेवरेट मार्लबोरो ब्रांड की सिगरेट की डिब्बी मंगाई।

दोपहर में वह पैक्ड जूस पीता रहा। उसके लिए हजरतगंज के महंगे होटल से खाना भी मंगाया गया।
एसएसपी ने बताया कि तारिक से 15 लाख रुपये की यामाहा कंपनी की बाइक और तीन बंदूकों के कागजात मांगे गए थे लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।

उन्होंने बताया कि लाइसेंसी बंदूकों में से एक तारिक के परिवार की बताई जा रही है तो दो किसी दूसरे की हैं। यह बंदूकें तारिक के पास अवैध तरीके से रखी थीं जो शस्त्र अधिनियमों का उल्लंघन है। जो बाइक तारिक के पास से मिली है वह एक पूर्व सांसद के बेटे की बताई जा रही है।

बाइक कहां से आई, इसका रजिस्ट्रेशन कहां हुआ, अगर बाइक विदेशी है तो इसका ड्यूटी शुल्क चुकाया गया या नहीं? इसकी छानबीन हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed