फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two labour died in rajajipuram lucknow

गोदाम में सीमेंट की बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Mon, 07 May 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 May 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
two labour died in rajajipuram lucknow
गोदाम में इन्हीं बोरियों के नीचे दबे मजदूर

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में पेंट व हार्डवेयर के गोदाम में ऊंचा चट्टा बनाकर रखी सीमेंट की सैकड़ों बोरियां रविवार सुबह अचानक गिरने से तीन मजदूर दब गए। इनमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। हादसे में कई मजदूरों के दबे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बोरियों के नीचे दबे तीनों मजदूरों को निकाला। गोदाम मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक निवासी राहुल अग्रवाल का ई-ब्लॉक टेंपो स्टैंड के पास पेट्रोलपंप से सटी गली में हैदर केनाल नाले के किनारे राहुल ट्रेडर्स नाम से पेंट व हार्डवेयर के दो गोदाम हैं। पांच हजार वर्गफीट में टीनशेड के गोदाम में सफेद सीमेंट की सैकड़ों बोरियां ऊंचा चट्टा बनाकर रखी थीं। राहुल का बेटा बंटी अग्रवाल सुबह आठ बजे चार मजदूरों से एक डाला (लोडर) पर सीमेंट की बोरियां लदवा रहा था। इनमें पारा थाने के मायापुरम निवासी सलीम उर्फ सुल्तान (25) ऊंचे चट्टे से बोरियां उठाकर नीचे खड़े तीन साथियों अर्जुन मौर्या (61), रमेश व राजकुमार को थमा रहा था। इस दौरान सीमेंट से भरी बोरियां भरभराकर गिरने लगीं।
विज्ञापन


उनके साथ सलीम भी गाड़ी के पास गिरा। वहां खड़े अर्जुन व रमेश भी बोरियों के नीचे दब गए। गेट के पास खड़े डाला चालक आशू से बात कर रहे बंटी ने चीखपुकार के साथ बोरियां गिरने की आवाज सुनकर शोर मचाया। पेट्रोलपंप के कर्मचारी दौड़े और पुलिस को फोन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालकटोरा पुलिस आननफानन मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी बाजार खाला अनिल यादव ने सआदतगंज और बाजार खाला थाने के पुलिसकर्मियों को मौके पर जाकर बचाव कार्य के आदेश दिए। पुलिस ने लोगों की मदद से बोरियां हटाकर सलीम व अर्जुन को ट्रॉमा और रमेश को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने सलीम व अर्जुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


चौथे मजदूर राजकुमार को मामूली चोट आई थी। सूचना पर मजदूरों के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में मारे गए हरदोई के बालामऊ थाने के गांव खतीरपुर निवासी अर्जुन मौर्या के बेटे सुनील मौर्या की तहरीर पर गोदाम मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed