{"_id":"38e7d09ba247e50a8459e20fb669743f","slug":"traffic-police-lewd-comments-on-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महिला को छेड़कर अब पछता रहा है सिपाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस महिला को छेड़कर अब पछता रहा है सिपाही
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
हजरतगंज के मेफेयर तिराहे पर सोमवार दोपहर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने एक पुलिस अफसर की पत्नी से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
सिपाही की हरकत से आहत महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। गैर जिले में तैनात एक पुलिस अफसर की पत्नी अपने बच्चों को हजरतगंज के कैथेड्रिल स्कूल गई थी।
मेफेयर तिराहे से परिवर्तन चौक की तरफ कार मोड़ते ही ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही धर्मेश कुमार ने अभद्र टिप्पणी कर दी।
ड्राइविंग सीट पर बैठी महिला के आपत्ति जताने पर सिपाही आपा खो बैठा और अभद्रता के साथ कार सीज करने की धमकी देने लगा।
बीच सड़क पर सिपाही को अभद्रता करते देख महिला बच्चों के साथ चुपचाप घर चली गई। बाद में एसएसपी को फोनकर पूरे मामले से अवगत कराया।
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि आरोपी सिपाही धर्मेश कुमार को तलब किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।