{"_id":"60add20bf91d5d136003e449","slug":"three-died-in-a-road-accident-in-unchahar-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार युवक खड़े ट्रक में घुसे, मौके पर ही तीनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली: ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार युवक खड़े ट्रक में घुसे, मौके पर ही तीनों की मौत
Wed, 26 May 2021 10:13 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 May 2021 10:13 AM IST
सार
बाइक सवार युवक एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे कि तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के ऊंचाहार उन्नाव राजमार्ग पर ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार खड़े ट्रक में घुस गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसा मंगलवार की रात होना बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के किशुनी सराय गांव निवासी बबलू (18) पुत्र शिव भूषण अपने साथी गदागंज थाना क्षेत्र के बांसी निवासी सोनू (22) पुत्र हरीलाल व रामू (22) पुत्र बैजनाथ निवासी जियायक थाना के साथ बरात गया हुआ था।
विज्ञापन
वहां से वापस आते समय ऊंचाहार उन्नाव राजमार्ग पर गुलरिहा गांव के पास बाइक खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि तीनों मुंबई में नौकरी करते थे और कुछ दिन पहले अपने-अपने गांव लौटे थे। तीनों ऊंचाहार क्षेत्र के किसी गांव बरात में शामिल होकर लौट रहे थे। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन