फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three Boys cut from train because of stunt.

सलमान खान का चढ़ा भूत, तीन लड़के ट्रेन से कटे!

Wed, 28 Jan 2015 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 28 Jan 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
Three Boys cut from train because of stunt.

फिल्म ‘किक’ में सलमान खान साइकिल फेंक तेजी के साथ ट्रेन के आगे से गुजर जाता है। सोमवार को आगरा-दिल्ली रेल लाइन पर तीन दोस्तों ने उस स्टंट से मिलता जुलता और बैक ग्राउंड में पीछे से आती ट्रेन के साथ फोटो खिंचवाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


वे आगरा की ओर से आ रही मंगला एक्सप्रेस की स्पीड का अंदाजा नहीं लगा पाए, इससे पहले ट्रैक से उतर पाते, ट्रेन की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में मरने वाले अफजल निवासी आजादपुर दिल्ली, इकबाल निवासी ओल्ड फरीदाबाद और याकूब निवासी मुरादनगर गाजियाबाद थे। रविवार की रात में ये तीनों अपने मित्र अनीस निवासी मितरौल (पलवल) के यहां आए थे और सोमवार की सुबह उसके साथ कार से ताजमहल देखने के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक सूझा फोटो खींचवाने का आइडिया

Three Boys cut from train because of stunt.

तीनों कार से आगरा जा रहे थे, रास्ते में सुबह 9:30 बजे कोटवन पुलिस चौकी के पास इन्होंने लघुशंका करने के लिए कार रोकी। अचानक चारों दोस्तों को फोटो खिंचवाने की सूझी। हादसे के वक्त अफजल, इकबाल और याकूब ट्रैक पर खड़े थें और अनीस फोटो खींच रहा था।

ट्रेन गुजरने के बाद अनीस के चीखने-चिल्लाने पर लोगों को इस हादसे का पता चला। राहगीर और पास में ही स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, परिवारीजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि तीनों ट्रेन के आगे फोटो खिंचवाने की कोशिश में मंगला एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर तीनों के परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed