फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three boy throw a passenger out of the train

ट्रेन में अपनी सीट मांगी तो फेक दिया ट्रेन से बाहर

Thu, 15 Aug 2013 01:18 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Aug 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
three boy throw a passenger out of the train

आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक यात्री को चलती ट्रेन से फेंक दिया।

विज्ञापन


ट्रैक किनारे घायल को पड़ा देख ग्रामीणों ने उपचार कराया। बाद में सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

गोरखपुर निवासी राजीव चौरसिया और आशीष शुक्ल दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

दोनों दोस्त 11 अगस्त को उप्र पुलिस में वायरलेस ऑपरेटरों पद की लिखित परीक्षा में शामिल होने लखनऊ आए थे।

रात में ही सरयू यमुना एक्सप्रेस से दोनों ने वापसी का टिकट करा रखा था। बोगी संख्या एच-5 में सीट 39 पर उनका आरक्षण था।

चारबाग स्टेशन पर जब दोनों ट्रेन में चढ़े तो तीन युवक उस पर काबिज थे। टोकने पर तीनों युवक उठकर चले गए।

रात करीब 2:30 पर हरदोई के पास राजीव दरवाजे के पास हाथ धो रहा था, इसी दौरान सीट से हटने वाले युवक पहुंचे और राजीव को चलती ट्रेन से फेंक दिया।

गंभीर रूप से घायल राजीव रात भर ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। सुबह आशीष ने राजीव के परिवार को उसके ट्रेन से गुम होने की सूचना दी तो हड़कंप मच गया।

सभी लोग उसकी तलाश में जुट गए। उधर, घायल पड़े युवक को देख ग्रामीणों ने ले जाकर उपचार कराया। हालांकि पुलिस का मामला होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती नहीं कराया।


12 अगस्त की सुबह 10:30 बजे होश आने पर राजीव ने आशीष को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

बाद में जानकारी होने पर आरपीएफ और जीआरपी ने राजीव को हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे लखनऊ लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed