{"_id":"6ac6ad9932bb2ef53d03d22f","slug":"parsmalik-police-station-identified-the-youth-and-took-action-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186604-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसएसबी कैंप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसएसबी कैंप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को फैयाज अहमद नामक एक युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। युवक ने थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी कैंप को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद आपत्तिजनक और सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था।
वायरल वीडियो में युवक को संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठान को वीडियो एडिटिंग के जरिये बम से उड़ाते हुए दिखाया गया है। वायरल हो रहे मात्र नौ सेकंड के इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक एक हरे-भरे खेत में खड़ा होकर पहले कैमरे की तरफ देखता है। फिर उंगली से इशारा करता है और देखते ही देखते उसके पीछे स्थित एसएसबी कैंप पर एक भीषण बम धमाका व आग का गुबार एडिटेड इफेक्ट्स के जरिए प्रकट हो जाता है। वीडियो में बड़े अक्षरों में चुनौती भरे लहजे में ‘अब करो काॅपी’ भी लिखा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात अति संवेदनशील एसएसबी कैंप को निशाना बनाकर इस तरह का फर्जी व भ्रामक वीडियो सार्वजनिक करने के बाद स्थानीय पुलिस, खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई। मामला परसामलिक पुलिस और एसएसबी के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद युवक की शिनाख्त कर विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एसएसबी कैंप को उड़ाने को पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग में न्यायालय चालान किया गया है।