फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway employee digitally arrested, duped of Rs 3.52 lakh

Ambala News: रेलवे कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 3.52 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Railway employee digitally arrested, duped of Rs 3.52 lakh
- वीडियो कॉल कर बनाई अश्लील क्लिप, फिर पुलिस अधिकारी बनकर धमकाया
विज्ञापन

ऐसे बुना ठगी का जाल, डेटिंग ऐप से शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर रेलवे के एक कर्मचारी को से 3.52 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगों ने पहले वीडियो कॉल के जरिए अश्लील क्लिप बनाई, फिर सीबीआई अफसर, यूट्यूब प्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी बनकर जेल भेजने व लड़की के खुदकुशी करने की धमकी दी। पीड़ित उज्ज्वल यादव की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को युवक ने टोकी नाम का एप डाउनलोड किया था, जहां मिले एक व्हाट्सएप नंबर पर चैट शुरू हुई। 24 सितंबर को वीडियो कॉल के दौरान झांसे में लेकर युवक की आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग कर ली गई। इसके बाद फर्जी सीबीआई अधिकारी, राकेश अस्थाना बनकर युवक को कॉल कर कहा कि वीडियो वायरल होने से रोकने के लिए यूट्यूब दफ्तर में बात करनी होगी।
विज्ञापन

वीडियो हटाने और रिफंड की फाइल पर दस्तखत के नाम पर अलग-अलग क्यू आर कोड के जरिए 1.25 लाख रुपये से अधिक ले लिए गए। जब आरोपी ने द्वारका का एसएचओ बनकर कॉल किया और कहा कि जिस लड़की से बात की थी, उसने छत से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। इसके बाद पुलिस केस और इलाज के नाम पर किस्तों में 2.23 लाख रुपये और ट्रांसफर करवा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बहन के सवाल पर खुला राज
शिकायत के अनुसार, 26 सितंबर को जब बहन ने यूपीआई ट्रांजेक्शन के बारे में पूछा, तब जाकर पीड़ित युवक को अहसास हुआ कि वह किसी गिरोह के चंगुल में फंस चुका है। तब तक ठग 3,52,500 ऐंठ चुके थे। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली जा रही है और जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उन्हें फ्रीज कराने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed