फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thief snatches chain and takes loan from this bank

लूटी हुई चेन को बैंक में जमा कर लेता था लोन, गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Mar 2016 03:33 PM IST
सार

  • अपराधी के पास 50 से ज्यादा चेन जमा करने की पर्चियां ‌मिली
  • हर तीसरे दिन एक महिला को बनाता था निशाना
  • बताया, बाजार में बेचने से ज्यादा आसान लगा लोन लेना

विज्ञापन
thief snatches chain and takes loan from this bank
सोने की चेन पर लोन लेता था चोर - फोटो : demo pic

विस्तार

महिलाओं से चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को नाका क्षेत्र में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि लूटी हुई चेन को वह मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखकर करके ऋण ले लेता था। उसके पास 50 से अधिक लूट की चेन को वहां गिरवी रखने की पर्चियां मिलीं हैं। इंस्पेक्टर नाका धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान देवेंद्र सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है। वह बाजारखाला के भवानीगंज का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसके पास से लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल व 25 सौ रुपये नगद भी मिले हैं। उसके खिलाफ चेन लूट के छह से ज्यादा केस दर्ज हैं। बकौल इंस्पेक्टर धीरेंद्र, पूछताछ में अपराधी ने बताया कि वह नाका, तालकटोरा, बाजारखाला में करीब हर तीसरे दिन चेन व पर्स लूटता था। लूटे जेवरों को वह मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखकर कैश ले लेता था।
विज्ञापन


मणप्पुरम बैंक में चोरी के माल के अच्छे रुपये मिल जाते है। जबकि जेवर बाहर बेचने में दिक्कत होती थी। वहां कोई पूछताछ तक नहीं होती। सिर्फ एक आईडी दिखाने भर से भी काम चल जाता है। इस बारे में एसओ ने मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि पिछले दिनों ऐशबाग पुल के नीचे, राजेंद्र नगर में पोस्ट ऑफिस के पास व अन्य स्थानों पर मिर्च पाउडर झोंककर चेन लूट की वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed