फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft at lucknow university's professor's house

प्रोफेसर साहब गए ससुराल, तो घर से उड़ गए 35 लाख!

Mon, 22 Jul 2013 09:30 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
theft at lucknow university's professor's house

आशियाना के सेक्टर-एच में चोर लखनऊ विवि के प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये नकदी समेत 32 लाख के जेवरात ले उड़े।

विज्ञापन


रविवार को ससुराल से लौटे प्रोफेसर ने सामान अस्त-व्यस्त देख पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

आशियाना निवासी लविवि के एमबीए डिपार्टमेंट में प्रोफेसर राजीव सक्सेना परिवार के साथ शनिवार को कैसरबाग स्थित ससुराल गए थे। रात में वहीं रुकने के बाद दोपहर करीब दो बजे घर पहुंचे।
विज्ञापन


मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारियां खुली पड़ी थीं और सेफ में रखे तीन लाख रुपये समेत 32 लाख कीमत के जेवरात गायब थे।

सूचना पर एएसपी पूर्वी राजेश कुमार, सीओ कैंट बबिता सिंह व एसओ आशियाना सुधीर कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस करीबियों पर शक जताते हुए घर आने-जाने वालों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉग स्क्वॉएड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से जांच के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल सका। शक के आधार पर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीओ कैंट का कहना है कि जिस तरह चोरी को अंजाम दिया गया उससे साफ है कि वारदात में शामिल चोर प्रोफेसर की गतिविधियों को अच्छी तरह जानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed